सपा सरकार में जौनपुर के आठ मंत्री थे , भाजपा ने दिया एक लालबत्ती

जौनपुर। पिछली सरकार में जिले के सपा के सात विधायको में से एक विधायक को कैबिनेट मंत्री दो को राज्यमंत्री बनाया गया था। इसके अलावा पांच नेताओ को राज्यमंत्री का दर्जा मिला था।
जिसमें मल्हनी के विधायक पारसनाथ यादव को कैबिनेट मंत्री ,मछलीशहर के विधायक जगदीश सोनकर को राज्यमंत्री, शाहगंज के विधायक शैलेन्द्र यादव ललई को उर्जा एवं नियोजन राज्यमंत्री बनाया गया था। इसके अलावा हनुमान सिंह, संगीता यादव, अरूण दुबे, कुंवर विरेन्द्र सिंह, सत्येन्द्रदत्त उपाध्याय को दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मंत्री बनाया गया था
2017 विधानसभा चुनाव में जिले के चार भाजपा व एक भाजपा-अपनादल गठंधन के विधायको में केवल एक सदर विधायक गिरीश यादव को राज्यमंत्री बनाया गया है। ऐसे में लोगो ने यह चर्चा शुरू हो गया है कि आखिर जिले के पांच में से केवल एक ही विधायक को क्यो मंत्री मण्डल में शामिल किया गया। लोगो का कहना है कि यदि सीमा द्विवेदी चुनाव जीती होती तो उन्हे अवश्य कैबिनेट में स्थान मिलता। इस बार भाजपा के पांचो विधायक पहली बार विधायक बने है शायद इसी लिए मंत्री नही बनाया गया है। गिरीश को राज्यमंत्री बनाने के बारे में चर्चा है कि उन्होने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सदर विधायक को हराया है इस लिए उन्हे सरकार में शामिल किया गया है।

Related

politics 3557221726949327687

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item