होली मिलन कार्यक्रम में कवियो ने लगवाये जमकर ठहाके
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_412.html
जौनपुर। होली की पूर्व संध्या पर गीताजंली संस्था द्वारा होली मिलन कार्यक्रम कराया गया। इस मौके पर कवियो ने अपनी रचनाएं पेश करके लोगो को जमकर ठहाके लगवाये। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगो ने एक दूसरे को रंग अबिर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दिया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि नवनिर्वाचित विधायक गिरीश यादव रहे अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष गौतम सोनी ने किया। संचालन का जिम्मा महेन्द्रदेव विक्रम ने सम्भाली। इस मौके पर मुख्य रूप से सूर्यप्रकाश जायसवाल, जिला प्रचारक आलोक जी, डॉक्टर ब्रम्हेश शुक्ल, डॉक्टर संजय पांडेय, अमरनाथ मोदनवाल, सरदार मनदीप सिंह लकी, सुरेन्द्र जायसवाल, स्वामी अम्बुजानन्द जी महाराज, श्याममोहन अग्रवाल, मोतीलाल यादव, निखिलेश सिंह, रानू सिंह ,
संतोष त्रिपाठी सहित अनेक राष्ट्रवादी युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही

