कुर्ता फाड़ होली के लिए मशहूर लालू आवास के बाहर पसरा है सन्नाटा

 बिहार की होली खासतौर से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की होली पूरे देश में मशहूर हैं. लेकिन इस बार उनके आवास पर सन्नाटा पसरा है. लालू प्रसाद ने इस साल होली नहीं मनाने का फैसला किया है.
ये कहा जा रहा है कि ओलावृष्टि से किसानों के नुकसान और सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत के कारण होली नहीं मनाने का फैसला किया गया है. हालांकि राजद सुप्रीमो ने होली के मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है.
उधर बीजेपी का कहना है कि लालू प्रसाद यूपी में सपा-कांग्रेस की करारी हार के बाद सदमे में हैं. उनका दामाद भी सिकंदराबाद से चुनाव हार गया है. इसलिए इस बार लालू का परिवार इस रंगारंग कार्यक्रम से दूरी बना लिया है.
प्रदेश के मुखिया नीतीश कुमार पटना में हैं लेकिन वो भी होली नहीं मना रहे हैं. वैसे उन्होंने भी प्रदेश के लोगों को होली के मौके पर बधाई दी है.

Related

politics 5022956133333269963

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item