महाविद्यालय सर्वे में शीघ्र करें रजिस्ट्रेशन

   जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सबद्ध समस्त अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों को एआईएसएचई ऑल इण्डिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन 2016-17 में पंजीकृत किये जाने हेतु महाविद्यालयों द्वारा डीसीएफ 2 एवं टीआईएफ फार्म भरा जाना है। इसमें शिक्षकों का नाम, पदनाम, आधार संख्या, जन्मतिथि, विषय आदि भरा जायेगा। एआईएसएचई सेल के नोडल अधिकारी डॉ. सौरभ पाल ने बताया कि विश्वविद्यालय से जुड़े समस्त महाविद्यालय इन सूचनाओं को शीघ्र विश्वविद्यालय को उपलब्ध करा दें। टीआईएफ फार्म के प्रारूप को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय एआईएसएचई रजिस्ट्रेशन हेतु प्राचार्य तथा प्रवक्ताओं के अनुमोदन पत्र के साथ उनके आधार कार्ड संख्या का उल्लेख करते हुए उपलब्ध कराया जाय।

Related

news 6053084308666837667

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item