निर्भीक व्यक्तित्व के धनी थे प्रलय बहादुर
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_327.html
जौनपुर । प्रखर माक्र्सवादी चितंक व विचारक कामरेड प्रलय बहादुर यादव की स्मृति में श्रद्धांजली समारोह उनके निवास विकास भवन के पीछे हुसैनाबाद में आयोजित किया गया । श्रद्धांजली समारोह में कामरेड रवि शंकर ने कहा कि वे निर्भीक व निडर व्यक्तित्व के धनी थे । चट्टान की तरह सख्त व मजबूत इरादों वाले थे। किसी भी तरह की समस्या उनके इरादों को डीगा नही सकती थी । जय प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रलय का माक्र्सवाद में अटूट विश्वास था । भगत सिंह की ही तरह वह पक्के नास्तिक भी थे। कामरेड यादव का संसमरण सूनाते हुए सीपीआई एमएल के राज्य सचिव कामरेड बचाऊ राम ने कहा कि प्रलय बहादुर हमारे वैचारिक साथी ही नहीं थे वह हमारे दुख सूख के अटूट साथी थे । कामरेड यादव राजनीतिक सहयोग तो करते ही थे साथ ही साथ आर्थिक मदद भी करते थे। युवा चिंतक लाल प्रकाश राही ने कहा कि कामरेड प्रलय मेरे माक्र्सवादी गूरू ही नही थे वह हमारे ऊर्जा के सबसे बड़े केन्द्र भी थे। मैने जिंदगी में सबसे मुल्यवान व्यक्तित्व को खो दिया है।मऊ से आये कामरेड रजनीश भारतीय ने कहा कि का0 यादव जी से मेरा संबन्ध बहूत थोड़े समय का था लेकिन जितना भी था उतना लाजबाब था। गाजीपुर के का0 अनूभव दास शस्त्री संत कबीर नगर के परमात्मा विरेन्द्र यादव जगदीश चन्द अस्थाना अजय कूमार शहजादे सूर्य देव सिंह विजय प्रताप सिंह समेत कइ वक्ताओं ने का0 यादव के जीवन पर प्रकाश डाला श्रद्धांजली सभा की अध्यक्षता का0 यादव के विाद्यर्थी जीवन के मित्र प्रोफंसर विस्वास ने और संचालन बृजराज यादव ने किया सभा में प्रवीण शूक्ला अखिलेश राजेश मनोज यादव समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

