परिषदीय स्कूलों में होगी लिखित परीक्षा

 जौनपुर। बेसिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार सिंह ने सभी बीएसए को आदेश भेजे हैं। कहा है कि कक्षा एक के छात्रों की मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा दो से पांच तक के छात्रों की वार्षिक परीक्षा के लिए दस रुपये प्रति छात्र खर्च किए जाएंगे। इसमें ढाई रुपये प्रश्नपत्रों के मुद्रण के लिए होंगे और साढ़े सात रुपये उत्तर पुस्तिका के लिए होंगे। इसी तरह कक्षा छह से आठ तक प्रति छात्र पर 20 रुपये व्यय होंगे। इसमें पांच रुपये प्रश्नपत्र मुद्रण व 15 रुपये उत्तर पुस्तिका के लिए दिए जाएंगे। अगर रकम बच जाती है तो उसकी सूचना भी दी जाए। यह रकम ग्राम शिक्षा निधि के खाते में बेसिक शिक्षा विभाग भेजेगा। इसी माह में यह परीक्षा होगी।  

Related

news 3276020529090782400

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item