करतूत से बाज नहीं आ रहे नकल माफिया
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_425.html
जौनपुर। बोर्ड की परीक्षा में नकल पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन जोर आजमाइश कर रहा है और अधिकारी केन्द्रेंा पर पहुंचकर छानबीन कर रहे है। जहां वे पहुंच रह है परीक्षार्थियांे तथा कक्ष निरीक्षकों में हड़कंप मच जा रहा है। नकल सामग्रियों की बौछार होने लगती है। अब तक 17 कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है। जिससे नकल पर काफी हद तक अंकुश लगा है लेकिन अब भी अनेक क्षेत्रों में नकल माफिया अपने कारनामे करने से बाज नहीं आ रहे है। सोमवार को बोर्ड की परीक्षा केन्द्रों पर सोमवार को सुबह की पाली मे अंग्रेजी का पेपर था । जिसमे जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्रा ने आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर, जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीरकपुर ,रघुवीर उच्चतर माध्यमिक बिद्यालय वारी बर ईपार ,शिवगोविन्द इण्टर कालेज बरहता मछलीशहर आदि बिद्यालयो मे पहुंचकर कर निरीक्षण किया तथा निर्देश दिये कि किसी हालत पर नकल नही होनी चाहिये । कोई बाहरी ब्यक्ति परिक्षा के समय अन्दर नही आना चाहिए। यदि नकल करते या कराते पकड़ा गया तो उसे बक्शा नही जायेगा। उनके साथ रविमिश्रा ,संदीपशुक्ला ,सरिता रही।

