योजनाओं की प्रगति न करने वाले चिकित्सकों के विरुद्ध होगी कार्यवाही : जिलाधिकारी

 जौनपुर।  जिलाधिकारी डा0 बलकार सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टेªट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रविन्द्र कुमार द्वारा बिन्दुवार आख्या प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य मिशन निदेशक लखनऊ के निर्देशानुसार तथा वित्तीय नियमों का पालन किया जाय। 7 लाख 44 हजार की दवा टीवी के लिए लखनऊ/वाराणसी के टेण्डर की तुलनात्मक रिपोर्ट के आधार पर क्रय किया जाय। 20 वाहन को दो माह के लिए टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण होने तक के लिए अनुमति प्रदान किया गया है। 
जिलाधिकारी डा0 सिंह ने मलेरिया अधिकारी को ईओ से सम्पर्क कर नगर क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छरो के मारने की दवा का छिड़काव कराया जाय। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की आपरेशन, मातृत्व शिशु रजिस्टेªशन, आशाओं के भुगतान, जननी सुरक्षा योजना, परिवार नियोजन आदि योजनाओं की गहन समीक्षा किया तथा कम प्रगति वाले चिकित्सको के खिलाफ शासन को पत्र प्रेषित करने एवं स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी सीएचसी, पीएचसी एवं जिला चिकित्सालय में समय से चिकित्सकों की उपस्थित, साफ-सफाई, शौचालय, स्वच्छ पेयजल तथा तैनाती स्थलों पर चिकित्सकों की उपस्थिति रात्रि में होना सुनिश्चित कराया जाय। विशेष रुप से बाहर की दवा न लिखे साथ ही महिला डिलेवरी भी सरकारी अस्पतालों में सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को मरीजो से मानवीय आधार पर अच्छा व्यवहार करने का निर्देश दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में डिलेवरी होने पर लाभार्थी को 1400 रुपये तथा आशा को 600 रुपये मानदेय दिया जाता है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, सीएमएस महिला डा0 लिली श्रीवास्तव, पुरुष डा0 एसके पाण्डेय, डीआईओएस भाष्कर मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन यादव, बीएसए शिवेन्द्र सिंह, डीपीएम सत्यव्रत त्रिपाठी सहित सभी उप मुख्य चिकित्साधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

Related

news 8744161153677180011

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item