दोषियों को बख्शा नही जायेगा : गिरीश यादव
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_601.html
जौनपुर। यूपी के नगर विकास, अभाव
सहायता एवं पुनर्वास, राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने आज सरपतहा थाने के
भैसोली गॉव में बजरंगी चूरन खाने से संजय वर्मा के पुत्र अनुभव 3 वर्ष एवं
पुत्री रिया 7 वर्ष हुई मौत पर शोक संतप्त परिवार को ढ़ाढस बॅधाने उनके घर
विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्रा के साथ पहुचे। मौके पर सीओ शाहगंज एसओ
सरपतहा को त्वरित कार्यवाही को करने का निर्देश दिये। उन्होंने शोकाकुल
परिजनों से मुलाकात कर कहा कि दोषियों को बख्शा नही जायेगा।

