मटका फोड़ एवं नौका विहार का लोगों ने लिया आनन्द

जौनपुर। रंगों का पर्व होली पर जहां जगह-जगह मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, वहीं शाम को हनुमान घाट पर लोगों ने नौका विहार का आनन्द लिया। देखा गया कि होली के दिन कई जगहों पर मटका फोड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई जहां लोगों ने प्रतिभाग किया। कहीं आंख पर पट्टी बांधकर तो कहीं मीनार बनाकर लोगों ने मटका फोड़ने का प्रयास किया। फिलहाल प्रतिभाग करने वाले लोग सफल हुये जिस पर आयोजन समिति द्वारा सफल प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया। देखा गया कि नखास, सुतहट्टी बाजार, स्टेशन पर मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयेाजन किया गया। वहीं शाम को हनुमान घाट पर मेले का आयोजन हुआ जहां लोगों ने गोमती नदी में नौका विहार का आनन्द लिया। मेले में खाद्य एवं पेय पदार्थों की दुकानें सजीं रहीं जहां लोगों ने खरीददारी भी की। बच्चों के लिये झूले आदि थे जहां काफी भीड़ रही। शाम को शुरू मेला देर रात तक चलता रहा जहां सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व्यवस्था भी सुदृढ़ रही।

Related

news 6478447392920680021

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item