जनपद में धूमधाम से मनाया गया रंगों का पर्व होली
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_71.html
जौनपुर।
जनपद में रंगों का पर्व होली सोमवार को धूमधाम से परम्परागत ढंग से मनाया
गया जहां लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल सहित विभिन्न प्रकार के रंगों में
रंगते नजर आये। देखा गया कि जिला मुख्यालय के नखास, ओलन्दगंज, काली कुत्ती,
कोतवाली, चहारसू, ताड़तला, बदलापुर पड़ाव, मछलीशहर पड़ाव, रूहट्टा, लाइन
बाजार, सिपाह, भण्डारी रेलवे स्टेशन, अहियापुर, मानिक चौक सहित अन्य
मोहल्लों लोगों में खूब जमकर उल्लास देखा गया। बच्चे एवं युवा टोली बनाकर
एक-दूसरे को रंगों में सराबोर करते नजर आये जहां राहगीरों को भी लोग नहीं
छोड़ रहे थे। इसके बाद दिन ढलते ही लोग एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई देते
हुये घर चले गये। शाम को स्नान के बाद नये परिधान पहनकर लोग एक-दूसरे के घर
जाकर होली की बधाई दिये और बड़ों से आशीर्वाद लिये। इस दौरान किसी प्रकार
की अशांति न होने पाये, इसके मद्देनजर पुलिस व जिला प्रशासन ने चाक-चौबंद
व्यवस्था की थी। देखा गया कि जिलाधिकारी डा. बलकार सिंह व आरक्षी अधीक्षक
अतुल सक्सेना सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी दलबल के साथ नगर का
चक्रमण करते नजर आये।

