तमाम लोगों के मतदाता सूची से गायब नाम

    जौनपुर। मतदाता सूची बेहतर बनाने को इसका पुनरीक्षण प्रशासन ने कराया। लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करने को लगातार प्रशासन व निजी संस्थाओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैलियां निकाली जा रही हैं। इसके बावजूद  जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में तमाम लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब होने से वह मतदान नहीं कर पाएंगे।
ग्रामीणों का आरोप है कि बूथ लेबल अधिकारी की लापरवाही या राजनैतिक साजिश से ऐसा हुआ है। इसके चलते वह लोग लोकतंत्र के महापर्व में भागेदारी नहीं कर पाएंगे। ग्रामीणों के अनुसार इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब वहां के बूथ लेबल अधिकारी सभी ग्रामीणों को निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आम मतदाताओं की पर्चियां पहुंचाने गए।   जानकारी करने पर पता चला कि मतदाता सूची में उनका नाम नहीं है।  ग्रामीण मतदाता सूची से नाम कटने से भड़क गए। उन्होंने बीएलओ से इस संबंध में जानकारी मांगी तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत के चुनाव में मतदाता सूची में उनका नाम था। उन्होंने इस दौरान मतदान भी किया था। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के दौरान लापरवाही या राजनैतिक साजिश के चलते उनका नाम सूची से हटा दिया गया। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

Related

news 3419009590320174758

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item