6 मार्च से 8 मार्च तक बंद रहेंगे स्कूल

 जौनपुर । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेन्द्र सिंह ने बताया कि नगर मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी यातायात जौनपुर के निर्वाचन 2017 कार्यालय आदेशानुसार जनपद के समस्त विद्यालयों को 6 मार्च से 8 मार्च 2017 तक बन्द कराने का निर्देश दिया गया है उक्त आदेश के अनुक्रम में जनपद में संचालित समस्त राजकीय/परिषदीय/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय 6 मार्च से 8 मार्च 2017 तक बन्द रहेेंगे। उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। आपके विकास खण्ड के विद्यालयों के अधिग्रहित वाहनों को न देना निर्वाचन कार्य में बाधा माना जायेगा एवं सम्बन्धित विद्यालय के प्रबन्धक/प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 167 के अन्र्तगत वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। बूथ वाले विद्यालयों मे दिनांक 6 मार्च 2017 को प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक विद्यालय पर उपस्थित रहेंगे साथ ही साथ निर्वाचन कार्य सम्बन्धी अधिकारियों के निरीक्षण एवं पोलिंग बूथ की व्यवस्था में सहयोग करेंगे। मतदेय स्थल वाले विद्यालयो के प्रधानाध्यापक चुनाव ड्यूटी में जाने से पूर्व सभी रसोइयों की 7 मार्च  से 8 मार्च 2017 को मतदान समाप्ति तक अपने अपने विद्यालय पर उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे जिससे पोलिंग पार्टिया रसोइयां के माध्यम से अपनी सुविधानुसार भोजन व नाश्ता आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर सकें।

Related

news 6922322085702254601

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item