मतदान विषयक गोष्ठी का आयोजन

जौनपुर। मतदान विषयक गोष्ठी का आयोजन सुइथाकला -विकासखण्ड स्थित गांधी स्मारक पी.जी.स्मारक पी.जी.कालेज समोधपुर में बी.एड. विभाग के तत्वावधान में मतदान विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी में उपस्थित लब्ध प्रतिष्ठित विद्वानों ने जनतन्त्र में मताधिकार के प्रयोग विषय पर अपना विचार व्यक्त किया। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि जनतन्त्र में सरकार की सारी शक्तियां जनता में सन्निहित होती है इसलिए वर्तमान परिवेश में मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है।जाति, धर्म, सम्प्रदाय की भावना से हटकर लोगों को राष्ट्र हित में देश प्रेम एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की भावना रखने वाले उम्मीदवार के प्रति अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ.आलोक प्रताप, डॉ.लाल मनि प्रजापति, लाल बहादुर, बिन्द प्रताप आदि उपस्थित रहे।

Related

news 6552719654650471562

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item