मेरे परिवार को फर्जी मुकदमे फसाने की गयी साजिश, थानेदार की भूमिका है संदिग्ध : सीमा द्विवेदी

 जौनपुर। जिले के मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के बेलवार गांव के पास चुनावी रंजीश को लेकर भाजपा प्रत्याशी और सपा कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी के समर्थको के बीच जमकर मारपीट और तोड़ फोड़ हुआ। इस संघर्ष में दोनो तरफ से कई लोग घायल हो गये है। चार वाहनो के सीसा चकनाचूर हो गया। दोनो तरफ से थाने में तहरीर दे दिया गया है। लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नही हुआ है। दोनो पक्षो के लोग एक दूसरे के ऊपर गम्भीर आरोप लगा रहे है।
 मुंगराबादशाहपुर सीट पर भाजपा विधायक सीमा द्विवेदी एक बार फिर से चुनाव मैदान है। दूसरी तरफ सपा गठबंधन के प्रत्याशी अजय शंकर दुबे चुनाव में पहलीबार कदम रखा है। नामाकंन के बाद से ही दोनो गुटो के बीच तकरार की स्थिति दिखाई पड़ रही थी। आखिकार अंदर ही अंदर सुलग रही चिंगारी सोमवार की रात शोला बन गयी। रात करीब एक बजे दोनो पक्ष के लोग चुनाव प्रचार के दरम्यान सुजानगंज थाना क्षेत्र के बेलवार गांव के पास आमने सामने हो गये। दोनो तरफ से जमकर लाठी डण्डे और ईट पत्थर चला। इस वारदात में दोनो तरफ से आधा दर्जन लोग घायल हो गये जिसमें एक की हालत गम्भीर बतायी जा रही है।
सपा कांगे्रस गठबंधन के प्रत्याशी और हमले घायल उनके भाई ने आरोप लगाया कि रात में हम लोग लौट रहे थे। रास्ते में विधायक सीमा द्विवेदी का बेटा पति देवर समेत करीब डेढ़ सौ से अधिक लोग लाठी डण्डे से लैस होकर मुझे घेरकर मारना पीटना शुरू किया और विधायक पुत्र ने मेरे ऊपर रिवाल्वर से गोली चलाई है।
 उधर अपने परिवार पर लगे सारे आरोपो को एक सिरे से खारिज करते सीमा द्विवेदी ने कहा कि हमारे विरोधी चुनाव हार रहे है जिसके कारण यह झूठा और मनगढंत आरोप मेरे परिवार के ऊपर लगाया जा रहा है। सीमा ने कहा कि मैने घटना के दो घंटे ही पूर्व ही थानाध्यक्ष को सूचना दिया था। इसके बाद भी थानेदार मौके पर नही गया। सीमा ने थानाध्यक्ष पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा को हराने और सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने का प्रयास शासन प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।

Related

news 8997429632731879845

एक टिप्पणी भेजें

  1. 3 baar ki vidhayak itna kamjor nahi ho sakti. Jarur unke bete ki bhumika sandigdh hogi vaise bhi vo ek do baar aur is tarah k kaam kar chuka hai.

    जवाब देंहटाएं

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item