आशुतोष सिंह जमैथा को पुलिस ने लिया हिरासत में
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_820.html
जौनपुर। पूर्व सांसद व मल्हनी विधानसभा से निषादराज पार्टी के प्रत्याशी धनंजय सिंह के करीबी आशुतोष सिंह जमैथा और उनके आधा दर्जन साथियों को लाईनबाजार पुलिस ने पुराना स्टेट बैंक तिराहा पर स्थित उनके आवास से हिरासत में ले लिया है। आशुतोष को पुलिस हिरासत में लिए जाने की खबर मिलते ही धनंजय के अन्य समर्थको में हड़कंप मच गया है। भारी संख्या में समर्थक थाने पहुंच गये है। किस आरोप में उन्हे हिरासत लिया गया है यह अभी तक स्पष्ट नही हो सका है। पुलिस ने पूछताछ के बाद करीब साढ़े नौ बजे रात छोड़ दिया।

