दबंगो ने एक डॉक्टर को जमकर पीटा , जिला अस्पताल में भर्ती
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_603.html
जौनपुर। बदलापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी मोहम्मद
रफीक को उनके ही आवास पर नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर लाठी-डंडे से पीटने के बाद फरार हो गए। इस वारदात में डॉक्टर मोहम्मद रफीक गंभीर रुप से घायल हो गए है। उनका इलाज जिला
अस्पताल में चल रहा है। उनके शरीर में कई जगहों पर गंभीर चोट आयी। डॉक्टर ने एक नामजद और दो अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है,
डॉक्टर रफीक का कहना है कि एक मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा फर्जी मेडिकल
बनवाने का दबाव बना जा रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर
रही है. साथ ही नामजद आरोपियो के घर भी दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी
गिरफ्तार किये जायेंगे। डॉक्टर के ऊपर हुए हमले को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य
केंद्र पर डाक्टरो ने काम ठप कर दिया है। इस मामले में आरोपियो को गिरफ्तार
करने के लिए डाक्टरो के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर
ज्ञापन भी दिया
