चुनावी रंजिश में सपाईयो ने भाजपा कार्यकर्ता को जमकर धुना

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव में एक भाजपा कार्यकर्ता को सपाईयो ने अगवा करके जमकर मार पीटकर नहर में फेक कर फरार हो गये। होश आने पर युवक किसी तरह अपने घर पहुंचकर आप बीती परिवार वालो को बताया। परिवार वाले उसे शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर भर्ती कराया है। हलांकि कि उसकी स्थिति खतरे से बाहर ही बतायी जा रही है।
शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव के निवासी मूलचंद्र पेशे से मुर्गा व्यापारी है। वह विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहा था जबकि गांव के अन्य लोग सपा के पक्ष में वोट मांग रहे थे। मूलचंद्र का अरोप है सपा के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे गांव के आधा दर्जन लोगो ने मुझे धमकी दिया था कि भाजपा का चुनाव प्रचार करने का खमियाजा बाद पता चलेगा। मूलचंद्र ने बताया कि कल शाम हम अपनी दुकान बंद करने के बाद बाजार में चाय पी रहा था इसी बीच एक चार पहिया वाहन से चार पांच लोग आकर मुझे अगवा करने के बाद करीब चार किलोमीटर दूर ले जाकर जमकर मारा पीटा जब मै बेहोश हो गया तो मुझे नहर में फेकर भाग गये। होश आने पर मै किसी प्रकार अपने घर पहुंचा।

Related

news 856643341751425171

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item