सीएमओ ने किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का उद्घाटन
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_923.html
जौनपुर।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रविन्द्र कुमार ने शनिवार को राष्ट्रीय कृमि
मुक्ति दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह आयोजन नगर के अम्बेडकर तिराहे
के पास स्थित एक निजी स्कूल में हुआ। इस मौके पर अभियान के नोडल अधिकारी
डा. दशरथ यादव ने बच्चों को इस दिवस के बारे में बताया तो मुख्य चिकित्सा
अधिकारी डा. कुमार ने 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बान्डाजोल की दवा
खिलायी। साथ ही इस विषय पर विस्तार रूप से चर्चा किया। उन्होंने बताया कि
जनपद में प्रथम बार सरकारी स्कूलों के साथ निजी स्कूलों के बच्चों को भी यह
दवा खिलायी जा रही है। इस अवसर पर डा. डीपी यादव, डा. राम प्यारे,
ज्योतिका श्रीवास्तव, राजशेखर तिवारी, डा. उमेश मिश्रा, यादवेन्द्र यादव,
अजीत अस्थाना सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

