भारतीय बौद्ध महासभा ने बैठक में बनायी रणनीति
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_516.html
जौनपुर।
भारतीय बौद्ध महासभा के बैनर तले शनिवार को मौर्या बौद्ध विहार खरका
कालोनी में महासभा की बैठक हुई जिसके मुख्य अतिथि पूर्व डीएफओ मनराज बौद्ध
रहे। भन्ते धम्मपाल द्वारा त्रिशरण व पंचशील से शुरू हुई बैठक में संगठन को
और चुस्त-दुरूस्त को बनाने के लिये पदाधिकारियों को निर्देश जारी हुआ। साथ
ही आगामी 25 व 26 मार्च को केन्द्रीय कार्यालय बुलंदशहर में आयोजित विशाल
बौद्ध महासम्मेलन को सफल बनाने की अपील की गयी। इस अवसर पर साहब लाल गौतम,
दूधनाथ गौतम, डा. पीएल गौतम, सत्य प्रकाश बौद्ध, योगी राम बौद्ध,
विद्याशंकर बौद्ध, रामराज गौतम, सिकन्दर गौतम, डा. नन्द लाल गौतम, बखेरू
राम बौद्ध, बाबू राम एडवोकेट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता
प्रदेश संगठन सचिव डा. बलजोर बौद्ध व संचालन प्रदेश प्रचार मंत्री रमेश
चन्द्र गौतम ने किया।

