अपहरण, दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_164.html
जौनपुर।
महराजगंज थाना क्षेत्र के सहोदरपुर गांव निवासी रामाश्रय बिन्द की लगभग 16
वर्षीय पुत्री का अपहरण करने व उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को
पुलिस ने क्षेत्र के ही उसरा बाजार मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी
थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह व तेजी बाजार चौकी प्रभारी विजय मिश्रा की टीम
ने की है। मालूम हो कि सिकरारा थाना क्षेत्र के गोनापार गांव निवासी कोमल
गौतम पुत्र राम जाहिर ने किशोरी का अपहरण करके उसे जौनपुर में रखा। आरोपी
की नामौजूदगी में किशोरी वहां से भाग निकली और घर पहुंचकर परिजनों को
जानकारी दी जिस पर परिजनों ने थाने में शिकायत की। मेडिकल रिपोर्ट के आधार
पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट का मुकदमा पंजीकृत हुआ।
आरोपी फरार चल रहा था कि सूचना के आधार पर आरोपी को उसरा बाजार मोड़ से
गिरफ्तार कर लिया गया।

