विपिन नगर अध्यक्ष, अविनाश बनाये गये आंदोलन के नगर प्रभारी
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_920.html
जौनपुर।
पूर्वांचल राज्य जन आन्दोलन की बैठक शनिवार को शाहगंज नगर के पुरानी बाजार
में स्थित एक निजी अस्पताल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अभिषेक
सिंह व संचालन हर्ष सोनी ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में
उपस्थित आंदोलन के उप प्रान्त प्रभारी एवं मुस्लिम जागरूकता आन्दोलन के
प्रभारी डा. तारिक शेख ने आगामी 23 मार्च को शाहगंज में आयोजित रेल रोको
आंदोलन पर चर्चा किया। साथ ही पूर्वांचल राज्य अलग हो, इसकी अपील भी की। इस
दौरान उन्होंने शाहगंज नगर कार्यकारिणी की घोषणा की जिसके अनुसार नगर
अध्यक्ष विपिन विश्वकर्मा, नगर प्रभारी अविनाश जायसवाल, संयोजक रविन्द्र
दूबे, महामंत्री उमेश अग्रहरि, उपाध्यक्ष गोपाल यदुवंशी, कोषाध्यक्ष हर्ष
सोनी, मीडिया प्रभारी राज त्रिपाठी बनाये गये। इसके अलावा 21 सदस्यीय
कार्यकारिणी भी घोषित की गयी। इस अवसर पर नीरज यादव, रमेश गुप्ता, आनन्द
वर्मा, पंकज गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में नगर अध्यक्ष विपिन
विश्वकर्मा ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

