तीन दिवसीय सतत पुनर्वास कार्यक्रम का हुआ समापन
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_606.html
जौनपुर।
रचना विशेष विद्यालय रासमण्डल में भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा आयोजित
तीन दिवसीय सतत पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम का समापन हो गया। इस मौके पर
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नदीम जावेद ने कहा कि विशेष शिक्षकों का कर्तव्य
है कि विशेष बच्चों से सम्बन्धित उनकी आवश्यकताओं की जानकारी को एकत्रित
करके उनकी हर एक जरूरत को पूरा करना तथा उनकी सेवा करना ईश्वर की सेवा के
समान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये समेकित शिक्षा की जिला समन्वयक
मंजू पासवान ने कहा कि अभिलेखों की आवश्यकता तो हमेशा पड़ती है लेकिन उनके
माध्यम से किसी की जरूरत को समझकर उसे पूरा करना उस अभिलेख की सत्यता के
ऊपर निर्भर करता है। कार्यक्रम का संचालन मुख्य समन्वयक सुनील गुप्ता ने
किया। इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डा. संतोष सिंह, प्रवक्ता अरविन्द
कुमार, सचिन कुमार, नितेश सिंह, ब्रजराज सिंह, धर्मेन्द्र कुमार के अलावा
तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अन्त में विद्यालय के प्रबंधक नसीम अख्तर
ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

