दो दशक पूर्व बंद हो चुके इत्र उद्योग को बढ़ावा देने की बात कह गये राहुल गांधी
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_62.html
जौनपुर। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी आज में एक बार फिर हास्यापद बयान दे गये। राहुल आज सदर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी नदीम जावेद के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मोदी पर कई तीर चलाया वही जौनपुर में दो दशक पूर्व बंद हो चुके इत्र उद्योग को बढ़ावा देने की बात कह गये। राहुल के मुंह से यह बात सुनकर सभा में मौजूद लोग आश्चर्य चकित हो गये। दर असल किसी जमाने में जौनपुर में इत्र उद्योग बड़े पैमाने पर हुआ करता था लेकिन सरकारो की उपेक्षा के चलते यह कुटीर उद्योग दो दशक पूर्व ही समाप्त हो गया। आज इस व्यवसाय को नगर के बलुआघाट निवासी मात्र एक परिवार जकरिया खानदान कर रहा है। आज राहुल गांधी चुनावी जनसभा में कहा कि सपा-गठबंधन की सरकार बनी तो हम खुद जौनपुर में आकर चल रहे इत्र के कारखानो में जाकर जायजा लेगें। कारखानो को बढ़ावा देने के लिए कर्जा भी दिया जायेगा और हर सम्भव प्रोत्साहन किया जायेगा। अब आप खुद समझ लिजिए कि 20 वर्ष पूर्व दफ्न हो चुकी इस उद्योग को फिर से कैसे जीवन दान दिया जा सकता है।

