दो शहजादों से पूरा प्रदेश परेशान: अमित शाह

जौनपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज मुंगराबादशाहपुर विधानसभा में जमकर गरजे। उन्होने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए अपने अंदाज में कहा कि गांवो से बिजली गुल है सड़के नदारत है न अस्पतालो में दवाई मुफ्त मिल रहा है न स्कूलो में पढ़ाई हो रही है। गुण्डा राज का बोलबाला है महिलाएं सुरक्षित नही है। अखिलेश बाबू बोलते है प्रदेश में काम बोल रहा है। प्रदेश केवल हत्या के मामले में नम्बर वन है । प्रतिदिन हत्याएं हो रही है। बलात्कार के मामले भी नम्बर वन है। अखिलेश इसी को काम समझते है।
उत्तर प्रदेश के दो शहजादे है एक से मां परेशान है दूसरे बाप परेशान है और इन दोनो उत्तर प्रदेश परेशान है। यूपी का विकास केवल भाजपा ही कर सकती है। इस लिए आप लोग बीजेपी को भारी बहुमत से जीताकर भाजपा की सरकार बनाने का काम करें।
अमितशाह ने कहा कि मै पूरब से लेकर पश्चिम तक अब तक 194 विधानसभाओ में गया हूं। सभी जगह अपार भीड़ उमड़ रही है। यह भीड़ बता रही है कि इसबार यूपी में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है।

Related

politics 6600008668454060747

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item