मल्हनी विधानसभा में गरजे मुलायम और आज़म खान
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_10.html
जौनपुर। मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में आज सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी बरिष्ठ नेता व कैबिनेट मंत्री आज आजम खान एक मंच पर थे। दोनो नेता इस सीट पर चुनाव लड़ रहे कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के समर्थन में रैली करने आये थे। दोनो सपा नेताओ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ही निशाने पर रखा। आजम खान ने कहा कि मोदी जी आज शमशान और कब्रिस्तान की बात कर रहे है। मैने तो कब्रिस्तान बनाये आप ने तो गुजरात को ही शमशान बना दिया। हमने तो अन्तेष्टि स्थल बनया है हमने शमशान नही बनाया। सपा सरकार ने 226 करोड़ रूपये कब्रिस्तान और 405 करोड़ रूपये अन्तेष्टि स्थल बनाने के लिए दिया है।
उधर मुलायम सिंह ने मोदी पर हमला बोलने के बाद सभा में मौजूद जनता से केवल मल्हनी विधानसभा से पारसनाथ यादव को जीताने की अपील किया हंलाकि तुरन्त उन्हे अपनी का गलती का अहसास होते ही उन्होने जिले के सभी नौ विधानसभा सीटो के सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियो को जीताने की अपील किया।