शोषित निर्बलों की ताकत बनना है : दिनेशकान्त यादव

जौनपुर। शाहगंज विधानसभा से अब तक जितने भी जनप्रतिनिधियों को स्थानीय जनता ने चुनकर अपना रहनुमा बनाया सभी जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की जनता को धोखा दिया उनका शोषण कर उन्हें निर्बल बना दिया यह बातें रालोद प्रत्याशी दिनेशकान्त यादव अपने जनसम्पर्क के दौरान लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।
रालोद प्रत्याशी दिनेशकान्त यादव की विचारधारा है कि निर्बलों एवं शोषित लोगों की ताकत बन उन्हें सशक्त करना है। इस बार क्षेत्र की जनता ने सशक्त होने के लिए परिवर्तन का मन बना लिया है। शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में सशक्त परिवर्तन की हवा चल रही है। इस विधान सभा क्षेत्र में मतदाताओं में जागरूकता ही सशक्त परिवर्तन का आगाज है। शाहगंज विधान सभा सीट से राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी दिनेशकान्त यादव जनसंपर्क करके जनता से अपने पक्ष में वोट मांगा और क्षेत्रीय नागरिकों को इस दौरान उन्होंने कहा कि काफी लंबे समय से यह सीट बसपा, सपा एवं भाजपा के चंगुल में फंसी हुई है और वे सभी क्षेत्र की विकास के बजाय सिर्फ अपने पार्टी का विकास और अपना व्यक्तिगत विकास करने में मशगूल रहे। ​शाहगंज की हालत पहले से और खराब होती जा रही है। चीनी मील कौड़ियों के दामों में बिक गया ये बसपा की सरकार की देन है। युवाओं को रोजगार देने के बजाय उनसे रोजगार छीना गया।
उन्होंने ने कहा कि क्षेत्र के हजारों युवा हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे है और इन युवाओं को रोजगार दिलाने का काम हमारा होगा।
उन्होंने कहा कि आने वाले 11 मार्च को जनता ऐतिहासिक फैसला सुनाने के लिए तैयार है जिससे विरोधियों के मुंह पर करारा तमाचा लगेगा। अब सिर्फ और सिर्फ शाहगंज का विकास होगा यह मेरी पहली प्राथमिकता है। शाहगंज को एक ऐसी विधानसभा बनाने का काम करूंगा जो प्रदेश में एक अलग पहचान रखेगा। इस अवसर पर इम्तियाज हैदर, मुलायम सिंह यादव, रामचन्द्र बिन्द, लल्लू भाई, सर्वजीत बिन्द, सुरेंद्र निषाद, छोटे लाल बिन्द, अबुलैस, रामकुमार यादव, ठाकुर प्रसाद निषाद, मो. फैजान, , मो. अयूब, विकास अग्रहरि, बैजनाथ यादव,रामजी यादव, अब्दुल्लाह राईन, प्रेम प्रकाश यादव, सुरेश पासवान, मो, असलम राजकुमार यादव, सुरेश बिन्द एवं सुरेंद्र यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related

politics 1386384828181799442

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item