काम छोड़कर मतदान करेगा प्रजापति महासभा
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_68.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद प्रजापति एडवोकेट की अध्यक्षता में हुसैनाबाद स्थित कार्यालय पर रविवार को हुई। बैठक में महासभा के संरक्षक रामनरायन प्रजपति का निधन होने पर शोक संवेदना व्यक्त की गयी और मृतात्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि समाज सभी व्यक्ति प्राथमिकता के आधार पर अपने काम छोड़कर मतदान करेगें और लोकतंत्र को मजबूत करेगें। बैठक में राजेन्द्र प्रसाद, मोहन लाल, कुमार, दिलीप कुमार, हीरालाल आजाद, शिव शंकर, राम अवतार, मुन्ना, ओम प्रकाश, लालमन, शिवधारी प्रजापति आदि मौजूद रहेगें।

