मजदूरों ने मतदान का लिया संकल्प, किया हस्ताक्षर
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_73.html
जौनपुर। युवा जाग्रतम पाप नाशनम के बैनर तले मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान रविवार को शहर के मध्य स्थित शाहीपुर पर काम की तलाश मंे आये दिहाड़ी मजदूरों के मध्य चलाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में मजदूरों ने हिस्सा लेकर मतदान करने का संकल्प लिया। इस दौरान अभियान के नेतृत्व कर रहे नीरज श्रीधर ने मजदूरों से कहा कि अपने साथ मित्रों एवं सहयोगियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। यह अभियान आम लोंगों के सहयोग स ेचल रहा है। मतदान हमारा जन्म सिद्ध अधिकार हैं। इसका सदुपयोग करें और सभी 18 वर्ष से अधिक लोग मतदान कर स्वस्थ्य लोकतंत्र की स्थापना में अपना सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर माता प्रसाद, झूरी निषाद, सुरेन्द्र, पप्पू यादव, राजेन्द्र चैहान, मन्ना लाल मार्य, विजय, मोहन,मुन्नी लाल गौतम, रोशन कुमार आदि मौजूद रहे।

