बदलते मौसम में बढी बच्चों की बीमारी

जौनपुर। सुबह और शाम को पड़ने वाली सर्दी इसके बाद सुबह दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक तपा देने वाली गर्मी से रोगों में बढ़ोत्तरी हो रही है। मौसम के उस उतार चढ़ाव का नतीजा है कि लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सुबह से ही अस्पताल में डॉक्टरों के पास भीड़ जुटने लगती है। दूसरी तरफ डॉक्टरों के गायब रहने से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है।सुबह और शाम की सर्दी और अचानक मौसम में आई गर्मी से लोग बेहाल हैं। इस मौसम के बदलाव का असर छोटे बच्चों में अधिक दिख रहा है।   मौसम के इस बदलाव के कारण बुखार, जुकाम, शरीर में दर्द आदि की शिकायतें आ रही हैं। मौसम के इस बदलाव से बचने के लिए सावधानी ही एकमात्र बचाव है। डाक्टरों के अनुसार अपने खानपान में सुधार करके इन बीमारियों से बचा जा सकता है।सुबह-शाम बच्चों को अभी मोटे कपड़े पहनाएं। साफ शुद्ध या उबाकर ठंडा करके पानी दें। बासी खाना न दें। दोपहर के समय धूप में निकलना हो तो सिर ढक करके ही निकलें। बाहर की तली भुनी चीजों को न खाएं। दुकानों में बिकने वाले कटे फल बिल्कुल न खाएं

Related

news 8975434063069495547

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item