सर्द हवाओ के बीच जमकर खेली जा रही है केशरिया होली

जौनपुर। रविवार की रात होलिका दहन होते ही पूरा जिला होली की रंग में डूब गया। सर्द हवाओ के बीच जमकर केशरियां होली खेली जा रही है। इस बार तो भाजपाईयों की होली की खुशिया दोगुनी हो गयी है। सभी लोग हर हर मोदी के नारो के बीच एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाईयां दे रहे है।
कही ढोल नगाड़ो की बीच फगुआ गीत पर युवा थिरकते नजर आये तो कही कही डीजे पर जमकर नाचते गाते दिखाई पड़े। पूरा शहर होली की रंग से सराबोर हो गया। पूरी काले सड़के लाल नीली पीली रंग में हो गया। उधर बाईक पर सवार युवा शहर में होली है का उद्घोष करते रहे। कई लोग रंग विरंगी विग सर पर लगाये हुए बीच सड़क पर नाचते गाते दिखाई दिये। उधर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए चाक चैबंद कर रखा है। यूपी 100 की गाड़िया चक्रमण कर रही है।
शराब और भांग के शौकिनो की आज तो चांदी रही है। ये लोग पहले अपने उन मित्रो के घर जाकर बाधाईयां दे रहे है जहां पर दारू मुर्गा की मुक्कम इंतजाम है।
इन सबसे इतर जो लोग मांस मदिरा दूर है वे लोग गुजिया पापड़ व अन्य पकवानो का जमकर स्वाद ले रहे है।


Related

society 2068586551285124987

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item