B J P की जीत से पॉलिटिकल पंडितों को हैरानी : मोदी

 यूपी में जीत के बाद नरेंद्र मोदी ने 300 मीटर का रोड शो किया। पैदल चलकर वे बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे। यहां उनपर फूलों की बारिश की गई। 11 अशोका रोड पर बीजेपी वर्कर्स का जमावड़ा लगा था। शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे सिंधिया समेत पार्टी के कई बड़े नेता पहुंचे। मोदी ने कहा, "बीजेपी की जीत से पॉलिटिकल पंडितों को हैरानी हो रही है।" अमित शाह ने कहा, "यह नतीजे 2014 के मैन्डेट से भी पार्टी को दो कदम आगे ले जाने वाले हैं।" रविवार शाम को पार्लियामेंट्री बोर्ड की मीटिंग भी होगी, जिसमें यूपी और उत्तराखंड के लिए सीएम ने नाम पर चर्चा होगी।
- मोदी ने कहा- "देशवासियों और सभी वर्कर्स को होली की शुभकामनाएं। देश में हर त्यौहार से बुराइयों को हराना और आगे बढ़ने की सीख मिलती है।"
- "लोकतंत्र में चुनाव सरकारें बनाने और लोकशिक्षण का महापर्व होता है। इसके लिए प्रतिज्ञा और गहरा होती जाए। देश के निर्माण में उसकी जिम्मेदारी हो। जिस तरह वोटिंग का प्रतिशत बढ़ रहा है। यह एक शुभ संकेत है।"
- "भारी मतदान के बाद अकल्पनीय भारी जीत होने से पॉलिटिकल पंडितों को हैरानी होती है। देश में इमोशनल इश्यूज पर असर दिखाई दिया है लेकिन इसके अलावा विकास एक मुश्किल मुद्दा होता है। पिछले 60 सालों से सभी पार्टियां इससे बचती रही हैं। इस चुनाव का इस बारे में मूल्यांकन होना जरूरी है।"
- "विकास के लिए गरीबों का वोटिंग के लिए आना। एक नए भारत का दर्शन होने जैसा है। यूपी के नतीजे नए भारत की नई नींव के जैसे हैं।"

Related

politics 4552970058216116505

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item