सपा के तीनो मंत्री अपनी प्रतिष्ठा बचाने में हुए कामयाब

जौनपुर। चुनाव परिणाम आने के बाद जौनपुर की पांच विधानसभा सीटो पर भाजपा-अपनादल गठबंधन ने कब्जा कर लिया है। तीन पर सीटो पर सपा के मंत्रियों ने जीतकर अपनी प्रतिष्ठा बचा लिया। वही भाजपा की प्रचंड लहर के बाद भी विधायक सीमा द्विवेदी ने अपनी सीट नही बचा पायी। उधर मल्हनी सीट पर ताल ठोक रहे पूर्व सांसद धनंजय सिंह बुरी तरह से चुनाव हार गये। बदलापुर विधानसभा से सपा प्रत्याशी विधायक ओमप्रकाश दुबे उर्फ बाबा दुबे भी चुनाव हार गये।उधर सदर विधायक नदीम जावेद को भी हार का मुह देखना पड़ा था।
मल्हनी विधानसभा सीट पर कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव समाजवादी पार्टी से मैदान में थे उनके सामने पूर्व सांसद निषादराज पार्टी से ताल ठोक रहे थे। बसपा के विवेक यादव भाजपा के सतीश चुनाव मैदान में डटे हुए थे। मतगणना से पहले माना जा रहा था। चारो प्रत्याशियों में काटे की टक्कर होगी। लेकिन काउंटिगं शुरू होते ही यह साफ हो गया कि लड़ाई पारसनाथ और धनंजय के बीच ही होेगी। परिणाम आने के बाद साफ हो गया कि पारसनाथ से धनंजय काफी रह गये।
उधर मछलीशहर सीट पर राज्यमंत्री जगदीश सोनकर समाजवादी पार्टी की साईकिल चलाकर चैथी बार विधानसभा पहुंच गये है।
शाहगंज सीट पर उर्जा एवं नियोजन राज्यमंत्री शैलेन्द्र यादव ललई भी अपनी सीट पर काबिज होते हुए लगातार चैथी बार लखनऊ पहुंच गये है।

Related

politics 2804151193621885107

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item