जानिये किस प्रत्याशी को कितना मिला वोट

जौनपुर। मतगणना का कार्य अब पूरी तरह से समाप्त हो गया है। वोटो की गिनती के बाद मल्हनी सीट पर जीत दर्ज करने वाले पारसनाथ यादव को कुल 69 हजार 391 वोट मिला है। धनंजय सिंह के खाते में 48 हजार 141 मत आया। बसपा प्रत्याशी विवेक यादव को 46 हजार 11 वोट मिला। भाजपा प्रत्याशी सतीश सिंह 38 हजार 966 वोट पाकर चौथे स्थान पर रहे।
सदर सीट पर जीत दर्ज करने वाले भाजपा प्रत्याशी गिरीश यादव को 90 हजार 324 वोट मिला। कांग्रेस प्रत्याशी नदीम जावेद को 78 हजार 40 मत मिला है। तीसरे स्थान पर रहे बीएसपी प्रत्याशी दिनेश टण्डन को 41 हजार 877 वोट मिला है।
केराकत सीट पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश चौधरी जीत दर्ज किया है। उन्हे कुल 84 हजार 78 मत मिला। दूसरे स्थान पर सपा प्रत्याशी  संजय सरोज को 68 हजार 819 वोट मिला। तीसरे स्थान पर रही बीएसपी प्रत्याशी उर्मिला राज को 66 हजार 307 मत मिला।
मड़ियाहूं सीट पर भजपा-अपनादल गठबंधन प्रत्याशी लीना तिवारी ने जीत दर्ज किया है। उन्हे कुल 58 हजार 804 मत मिला। दूसरे स्थान पर सपा प्रत्याशी श्रध्दा यादव को 47 हजार 454 वोट मिला। बसपा के भोलानाथ को 33 हजार 66 वोट मिला है।
मछलीशहर सीट पर सपा प्रत्याशी जगदीश सोनकर जीते है। उन्हे कुल 71 हजार 808 मत हासिल हुआ। दूसरे नम्बर पर भाजपा की अनीता रावत रही। उन्हे कुल 67 हजार 180 वोट मिला है। तीसरे नम्बर पर बसपा की सुशीला सरोज को 52 हजार 297 वोट मिला।
बदलापुर विधानसभा पर यहां विधायक बाबा दुबे को हराकर जीत दर्ज करने वाले भाजपा प्रत्याशी रमेश मिश्रा को 60 हजार 237 मत दूसरे स्थान पर बसपा के लालजी यादव को 57 हजार 865 वोट मिला। तीसरे नम्बर पर विधायक बाबा दुबे को 46 हजार 545 मत मिला है।
शाहगंज सीट पर शैलेन्द्र यादव ललई ने अपनी सीट बरकार रखते हुए 67 हजार 818 वोट हासिल किया। दूसरे स्थान पर भाजपा-भासपा प्रत्याशी राणा अजीत सिंह को 58 हजार 656 मत आया। बसपा प्रत्याशी ओपी सिंह को 51 हजार 176 वोट मिला।
मुंगराबादशाहपुर सीट पर बसपा की सुषमा पटेल जीत दर्ज किया है। उन्होने यहां विधायक सीमा द्विवेदी को हराकर 40 हजार 891 वोट प्राप्त किया। सीमा को 34 हजार 431 वोट मिला , कांग्रेस के अजय शंकर दुबे को 36 हजार 370 वोट मिला। जफराबाद सीट पर जीत दर्ज करने वाले डा0 हरेन्द्र सिंह सपा विधायक सचिन्द्रनाथ त्रिपाठी को पटखनी देकर लखनऊ पहुंचे है। उन्हे कुल 85 हजार 989 मत मिला। सचिन्दनाथ त्रिपाठी को 61 हजार 124 वोट और बसपा प्रत्याशी संजीव उपाध्याय को 43 हजार 490 मत मिला है।

Related

politics 2695644921055715842

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item