ज्वेलर्स शो रूम लूटकाण्ड का पर्दाफास एक गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_689.html
जौनपुर। जिले की पुलिस ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच माह पूर्व हुए दिन दहाड़े हुए अभूषण शो रूम लूट काण्ड का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूट के जेवरात और एक तमंचा दो कारतूस बरामद किया है।
बीते सात नवम्बर को नकाबपोश अज्ञात बदमाशो ने जौनपुर नगर कोतवाली थाना क्षेत्र ऊर्दूबाजार मोहल्ले में स्थित शुभम ज्वेलर्स की शो रूम में दिनदहाड़े धावा बोलकर तीस लाख रूपये के आभूषण लूटकर सनसनी फैला दिया था। इस लूटकाण्ड के बाद से आभूषण व्यापार जगत में सनसनी फैल गयी थी। पुलिस लूटेरो की तलास में जुट गयी थी। आज कोतवाली पुलिस ने आज मुखवीर की सूचना पर नगर ईशापुर मोहल्ले से सतीश यादव नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास एक तमंचा दो जिन्दा कारतूस और लूट का सौ ग्राम सोने का आभूषण बरामद किया है।

1. एक
अदद तमंचा 315 बोर मय 2 अदद जिन्दा कारतुस ।
2. 100
ग्राम सोने का आभूषण ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1. सतीश
यादव उर्फ पंचम यादव ग्राम शेरवा थाना सिकरारा जनपद जौनपुर ।
गिरफ्तार करने वाली टीम के सदस्यों का नाम
1. उ0नि0 शिवशंकर सिंह प्रभारी स्वाट टीम
2. उ0नि0 शशिचन्द्र चौधरी प्रभारी सर्विलांश ।
3. उ0नि0 अखिलेश यादव चौकी इंचार्ज भंडारी थाना कोतवाली ।
4. का0
अनिरुद्ध सुवन त्रिपाठी, का0 अमित सिंह, का0 रामकृत यादव, का0 अरविन्द पाठक, का0
प्रदीप कुमार यादव, का0 जितेन्द्र सिंह, का0 सुखनन्दन यादव, का0 दीपक मिश्रा, का0
सुशील सिंह क्रांइम ब्रांच जौनपुर ।
अपराधिक इतिहास अभियुक्त सतीश यादव
1. मु0अ0सं0
598/15 धारा 302,394,411,120बी भादवि थाना सिकरारा जौनपुर ।
2. मु0अ0सं0
433/16 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना सिकरारा जौनपुर ।
3. मु0अ0सं0
2164/16 धारा 394 भादवि थाना कोतवाली जौनपुर ।
4. मु0अ0सं0
557/17 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जौनपुर ।