साथी की मौत पर होमगार्डों ने जताया शोक

जौनपुर। जिला होमगार्ड्स कार्यालय पर शोकसभा हुई जिसमें खुटहन कम्पनी के जवान बाबू राम यादव के चुनाव ड्यूटी पर हुई मौत पर शोक जताया गया। इस मौके पर सहायक जिला कमाण्डेंट सहित जिलाध्यक्ष शेषमणि यादव, महामंत्री अनिल राय, उपाध्यक्ष महेन्द्र गौतम, रामधनी, उदयराज पाल सहित अन्य जवानों ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति ईश्वर से प्रार्थना किया। साथ ही ड्यूटी चुनाव के दौरान बीमार जवानों की सहायता के लिये उचित प्रबन्ध के लिये विचार-विमर्श किया। शोकसभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शेषमणि यादव एव संचालन महामंत्री अनिल राय ने किया। अन्त में मृत जवान के परिजनों एवं बीमार जवानों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गयी। शोकसभा में शेषमणि यादव, रामधनी, महेन्द्र गौतम, अनिल राय, विनय मौर्य, महेन्द्र प्रसाद यादव, अरविन्द मौर्या सहित अन्य जवान मौजूद रहे।

Related

news 2569284954267567027

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item