छात्र लापता, मुकदमा दर्ज
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_906.html
जौनपुर।
जौनपुर में बोर्ड परीक्षा देने के लिये सोनभद्र आ रहा छात्र रास्ते में
वाराणसी से अचानक लापता हो गया। लापता छात्र 15 वर्षीय अभिषेक यादव पुत्र
कृपाशंकर यादव निवासी कोलगेट परासी रेनूसागर जिला सोनभद्र है। बताया गया कि
वह बीते 10 मार्च को सोनभद्र से जौनपुर के लिये चला कि रास्ते में वाराणसी
के कैण्ट से अचानक लापता हो गया। वह जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के
बेलापार-नौपेड़वा निवासी अपनी बहन के घर आ रहा था कि यह वाक्या सामने आया
है। इस मामले में कृपाशंकर यादव की तहरीर जनपद वाराणसी के सिगरा थाने में
सम्बन्धित मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

