अभाविप क्षेत्रीय संगठन ने जनपद की गतिविधियों को खंगाला

जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी कमर कस ली है। इसी को लेकर क्षेत्रीय संगठन के पदाधिकारियों ने राजनीतिक जायजा लेने के लिये जौनपुर में प्रवास किया और कार्यकर्ताओं को अपनी गतिविधियों को और तेज करने की हूंकार भरी गयी। इस आशय की जानकारी देते हुये नगर मंत्री अवकाश सिंह ने बताया कि संयुक्त क्षेत्रीय संगठन आयाम व जनसम्पर्क प्रमुख उत्तर प्रदेश/उत्तराखण्डल सुनील वार्ष्णेय जी, पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री रमेश गडिया, काशी प्रान्त के मंत्री भूपेन्द्र सिंह का एक साथ जनपद आगमन हुआ। उपरोक्त पदाधिकारियों ने जनपद के सभी विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ तिलकधारी महिला महाविद्यालय में सेमिनार किया जहां चुनाव में सहभागिता व कार्यकर्ताओं की सक्रियता व तेज करने की बात हुई। सेमिनार का संचालन प्रदेश सह मंत्री रमेश यादव ओजस्वी ने किया। इस अवसर पर डा. अजय दूबे, डा. महेन्द्र तिवारी, सचिन तिवारी, विशाल सिंह, उद्देश्य, संकल्प, सिद्धार्थ सिंह, अंशू, गौरव, सुमित, सत्यम, प्रतीक, दुर्गा प्रसाद, अमन निगम आदि उपस्थित रहे।

Related

news 3391833493740782899

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item