सपा सरकार ने मुसलमानो से किया अपना वादा पूरा नही किया : उलेमा काउंसिल
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_70.html
जौनपुर। बदलापुर
पड़ाव पर नुक्कड़ सभा मे अंसार अहमद उलेमा काउंसिल जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन
को वोट करने पर जोर दिया तथा कहा कि सपा सरकार ने मुसलमानो से किया अपना
वादा पूरा नही किया। मायावती के शासन काल मे ही अमन चैन रहता है और सभी
लोग सुरक्षित रह सकते है। इस लिए बसपा से अच्छी और कोई पार्टी नही। मौलाना
मतिउद्दीन जाहिद सिद्दीकी वि0स0 अध्यक्ष उलेमा ने कहा कि दिनेश जैसे
इंसान समाज मे बहुत कम मिलते है इस लिए हम सब मिलकर दिनेश टंडन को जिताए
ताकि जैसे जौनपुर नगर का विकास हुआ है वैसे ही सदर विधान सभा क्षेत्र का
पूरा विकास हो।
इस सभा में मिर्जा जावेद चेतन टंडन शरद शहवाज
अहमद संजय मौर्य, राकेश सिंह नेहाल अहमद, अरशद कुरैशी, शम्सी आबदी,
फैज़ान, राजेंद्र यादव, मनोज सोनकर, अरशद खान, मुफ्ती जाफर, मोहममद
इकबाल, मोहम्मद इरफान आदि उपस्थित रहे.
एक
अन्य कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व नगर विकास मंत्री नकुल दूबे ने
अधिवक्ताओं की एक सभा में सदर क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी दिनेश टण्डन को
भरपूर समर्थन देने की अपील की. होटल रिवर व्यू में हुये इस कार्यक्रम में
स्थानीय कलेक्ट्रेट और दिवानी के अधिवक्ता शामिल रहे. पूर्व मंत्री ने कहा
कि स्वयं एक अधिवक्ता हैं इसलिये अधिवक्ताओं की जनप्रतिनिधि से होने वाली
अपेक्षाओं को बेहतर समझते है. उन्होने विश्वास दिलाया कि बसपा सरकार बनने
और दिनेश टण्डन के निर्वाचित होने से निश्चित तौर पर विकास की प्रक्रिया
आगे बढ़ेगी.
कार्यक्रम में लक्ष्मी शकर यादव, श्याम रतन तिवारी, हरवंष उपाध्याय, मुन्ना उपाध्याय, वेद प्रकाश मिश्र, हीरा रतन आदि उपस्थित रहे.

