सपा ने प्रदेश को लूटा: प्रेम शंकर
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_7.html
जौनपुर। समाजवादी पार्टी ने प्रदेश को पांच साल तक लूटने का काम किया है। सपा सरकार में कानून व्यवस्था की धज्जियां जाती रही और सरकार बैठी रही। उक्त बातें शुक्रवार को जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के नेवढ़िया बाजार में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शंकर शुक्ला ने कही। उन्होंने कहा कि पांच साल तक अपराधियों का बोलबाला रहा। बुलंद शहर में खुलेआम असलहे की नोक पर पिता के सामने मां बेटी का रेप किया गया। उन्होंने मायावती पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे कहती है कि मैं दलित की बेटी हूं जबकि वह दौलत की बेटी हैं वो आज तक किसी भी दलित के दरवाजे पर नहीं गई। केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई सभी योजनाओं में गरीब एवं दलितों को बराबर का हिस्सा मिलता है किसी वर्ग विशेष का ना होकर पूरे समाज के लिए भाजपा सरकार द्वारा योजनाएं चलाई जाती है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा उन्हें फसली ऋण बिना व्याज के दिया जाएगा। युवाओ के लिये रोजगार के अवसर दिए जाएंगे।

