मोदी के कार्यक्रम के लिए बदला रहेगा वाहनों का मार्ग
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_53.html
जौनपुर । अपर पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश दीक्षित ने बताया कि 4 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन टीडी कालेज के प्रांगण में होगा। जनसभा को जौनपुर में आने वाले भारी वाहनों का रुट डायवर्जन किया गया है। जिसमें जनपद वाराणसी से जौनपुर आने वाले वाहनों को जलालपुर चैराहे से थानागद्दी की तरफ व मड़ियाहॅू की तरफ मोड़ दिया जायेगा, इलाहाबाद से जौनपुर आने वाले वाहन को मुंगराबादशाहपुर व पकड़ी तिराहे से मड़ियाहॅू होकर जाने हेतु मुरादगंज तिराहे से मोड़ दिया जायेगा। शाहगंज की ओर से जौनपुर शहर में आने वाले वाहन को पचहटिया तिराहे से प्रसाद स्कूल होकर केराकत-चंदवक होकर जाने हेतु मोड़ दिया जायेगा, आजमगढ़ की ओर से जौनपुर शहर में आने वाले वाहन को प्रसाद स्कूल से केराकत चन्दवक होकर जाने हेतु मोड़ दिया जायेगा, रोडवेज तिराहे से अनुपम मिष्ठान भण्डार तक यातायात पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।

