सुबह पड़ी बौछार के बाद तेज धूप
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_84.html
जौनपुर। मौसम ने फिर एक बार पलटी मारने का प्रयास किया लेकिन फिर समान्य हो गया ,शुक्रवार को बौछार पड़ने के बाद तेज धूप का असर हो गया। कल रात से मौसम में तेजी से बदलाव आया। सुबह से बादलों ने डेरा डाल दिया और गर्जना भी हुई । सुबह से ठंडी हवा चलने लगी। जिले के कई क्षेत्रों में आठ बजे कुछ देर के लिए बौछार पड़ी और फिर कुछ देर में बादलों के गायब होने का सिलसिला शुरू हो गया। तेज धूप पूरे दिन निकली रही। तेज धूप के चलते पिछले कई दिनों से तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी। गुरुवार सुबह मौसम बदल गया। बादलों के पीछे सूरज आंख मिचैली का खेल खेलने लगा। सुबह दस बजे शहर के अधिकांश क्षेत्रों में बौछार पड़ी और फिर धूप निकल आई, जो अधिक देर तक नहीं रही। दोपहर हो या फिर शाम। बादलों का डेरा बरकरार रहा।

