चुनाव का घमासान तेज, वोटों के लिए सेंधमारी शुरू
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_55.html
जौनपुर। विधानसभा चुनाव का घमासान तेज हो गया है। साम, दाम, भेद के साथ वोटों के लिए सेंधमारी शुरू हो गयी है। राजनीतिक दलों के प्रत्याशी व समर्थक गांव की गलियों, चैपालों में भ्रमण कर मतदाता को भगवान मान रहे है। पैर छूने से लेकर हाथ जोड़ तेज हो गया है। स्टार प्रचारकों की आंधी चल रही है। जिनके दर्शन दुर्लभ उनके दर्शन हो रहे है। जी-जान लगाकर अपने प्रत्याशियों को जीत हासिल कराने में अंतिम दौर के प्रचार में जुट गए है। समर्थक प्रत्याशी कोई किये गए कार्याे को तो कोई अधूरे कार्याे को पूरा करने, तो कोई एक अवसर के साथ विकास की घूंट मतदाताओ को पिला रहे है। मतदाता आज भी सभी की हामी भर रहे है, क्या करेंगे भविष्य के गर्भ में छुपा हुआ है। प्रतिदिन राजनैतिक दलों के नेता यहां आकर मतदाताओं को अपनी ओर करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है। ऐसी ऐसी हस्तियां वोट मांने आ रही है जिनके पद पर रहते 15 वर्ष पहले की दर्शन दिये थे।

