गिरीश यादव ने रचा इतिहास, पहली ही बार में बन गये मंत्री

जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माजूदगी में आज उत्तर प्रदेश सरकार के लिए योगी आदित्यनाथ की ताजपोशी हो गयी। इस मौके पर योगी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लिया। साथ में कुल 44 मंत्रियों ने पद एवं गोपनियता की शपथ लिया। जिसमें 22 कैबिनेट 9 स्वतंत्र प्रभार और 13 राज्यमंत्री शामिल रहे।राज्यपाल राम नाइक ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी।डिप्टी सीएम के लिये केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा ने शपथ लिया।कैबिनेट मंत्री के रूप में सूर्यप्रताप शाही, सुरेश खन्ना, स्वामी प्रसाद मौर्य, सतीश महाना, राजेश अग्रवाल, रीता बहुगुणा जोशी, दारा सिंह चौहान, धरमपाल सिंह, एसपी सिंह बघेल, सत्यदेव पचौरी, रमापति शास्त्री, जय प्रताप सिंह, ओमप्रकाश राजभर, बृजेश पाठक, लक्ष्मी नारायण चौधरी, चेतन चौहान, श्रीकांत शर्मा, राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, सिद्धार्थ नाथ सिंह, मुकुट बिहारी वर्मा, आशुतोष टंडन, नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने शपथ ली।जबकि श्रीमती अनुपमा जायसवाल, सुरेश राणा, उपेन्द्र तिवारी, डॉ.महेन्द्र कुमार सिंह, स्वतंत्रदेव सिंह, भूपेन्द्र सिंह चौधरी, धरम सिंह सैनी, अनिल राजभर, स्वाति सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली।राज्यमंत्री के रूप में गुलाबो देबी, जय प्रकाश निषाद, अर्चना पाण्डेय, जय कुमार सिंह जैकी, अतुल गर्ग, रणवेन्द्र प्रताप सिंह, नीलकंठ तिवारी, मोहसिन रजा, गिरीश चंद यादव, बलदेव सिंह ओलख, मन्नू कोरी, संदीप सिंह, सुरेश पासी ने शपथ लिया।
राज्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले में शामिल जौनपुर सदर सीट से भाजपा विधायक गिरीश यादव ने जिले के भाजपा की राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है। वे पहली बार इस सीट पर चुनाव लड़े। उन्होने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व विधायक नदीम जावेद को 12 हजार 276 मतो से हराकर यह सीट भाजपा की झोली में डाला दिया था। आज उन्हे मंत्री मण्डल में भी शामिल कर लिया गया। 
टिकट मिलने से पहले भाजपा नेताओ और कार्यकर्ताओ के अलावा गिरीश यादव को आम जनता नही जनती पहचानती थी। टिकट मिलने के बाद मीडिया के माध्यम से मतदाताओ को गिरीश के बारे जानकारी मिल गयी। गिरीश चुनाव लड़कर 90 हजार 324 वोट हासिल किया। उनके निकटतम् प्रतिद्वन्दी कांग्रेस नदीम जावेद को 78 हजार 40 वोट मिला।
जीत दर्ज करने के बाद आज उन्हे योगी के सेना में भी शामिल कर लिया गया है। गिरीश यादव पहले ऐसे विधायक है जो पहलीबार एमएलए चुने गये और मंत्री पद का भार भी मिल गया। नेता हो या कार्यकर्ता सभी गिरीश को भाग्य का धनी मान रहे है। क्यो कि गिरीश यादव पेशे से अधिवक्ता है और एक सामान्य परिवार के चिराग है।
शपथ ग्रहण समरोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, लालकृष्ण आडवानी, चंद्रबाबू नायडू, निवर्तमान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, उमा भारती समेत कई वीवीआईपी मौजूद रहे।

Related

politics 4327183611334962282

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item