अखिलेश सीएम बनेगे, पीएम करेगें आराम: राहुल गांधी

जौनपुर।  कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला । उन्होंने कहा कि मोदी हमारे रोड शो के बाद फायर करने की कोशिश कर रहे हैं जो तीन बार मिस फायर हो गया है। उनके चेहरे से मुस्कराहट गायब हो गई है। जिले के मुंगराबादशाहपुर  में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए सोमवार को राहुल ने कहा कि पीएम मोदी की फिल्म में सिर्फ मोदी ही दिखाई देते हैं। बनारस में बार बार उनकी फिल्म का रिटेक हो रहा है। मोदी ने चार बार रिटेक लिया है। मोदी जी हमारे रोड शो के बाद पैदल जाकर चारा खिलाया। लेकिन काशी करवट ले चुकी है। हमारी जीत होगी। मोदी खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाला काम कर रहे हैं।  कहा कि वह अब बुजुर्ग हो गए हैं लेकिन सब स्वयं करते हैं। इसरो ने रॉकेट छोड़े उसे अपना बताया। सुषमा, राजनाथ जी और आडवाणी जी को हटाकर खुद काम कर रहे हैं।  उन्होने कहा कि मैंने और अखिलेश ने मोदी जी आराम देने का फैसला किया है। अखिलेश सीएम बन जाएंगे तो मोदी को आराम मिल जाएगा। उन्होने कहा कि मोदी घमंडी हो गए हैं और सब कुछ स्वयं करना चाहते हैं।  गंगा हम सभी की मां है। लेकिन क्या गंगा मां को एक ही बेटा मिला वो भी गुजरात से। वो पहले गंगा के बेटे बन गए और फिर गुजरात से उत्तर प्रदेश आए कृष्ण भगवान बन गए। आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने गंगा मां से वादा करते समय पीएम बनाने का सौदा किया। कहा कि देश के प्रधानमंत्री जादूगर हो गए हैं। जादू से एक हजार और पांच सौ का नोट कागज का टुकड़ा बना दिया। राहुल ने कहा कि मोदी जी के अच्छे दिन वाली पिक्चर फ्लॉप हो गई है। अब देखने को नहीं मिलेगी।

Related

news 7436470041487119071

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item