मौसम बदला, बढ़ने लगे मरीज
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_833.html
जौनपुर। मौसम बदलते ही मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सरकारी , निजी और झोलाछाप डाक्टरों के पास मरीजों की काफी भीड़ बढ़ रही है। मौसम बदलने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। जिस कारण जिला मुख्यालय व गांव के लोगों में वायरल, बुखार, खांसी, जुकाम, बदन दर्द, उल्टी, दस्त आदि बीमारियों ने पांव पसार लिए है। इन बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को पहले से ही सतर्क रहना होगा तभी मरीजों को इन बीमारियों से निजात मिल सके। इसी के चलते झोलाछाप डाक्टरों के यहां मरीजों की भीड़ देखी जा सकती है और झोलाछाप डाक्टरों की चांदी हो रही है। मरीज बेचारे झोलाछाप डाक्टरों से मजबूरी में इलाज करा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग इस ओर से बेखबर है।

