जर्जर ढीले तार नष्ट कर सकते हैं फसलें

जौनपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के जर्जर तार खतरे का सबब बनते जा रहे हैं। मौसम का रूख और खेतों में लहलहाती फसल के उपर से लटकते तारों को देख किसानों के माथे पर चिता की लकीरें खिचने लगी हैं। उन्हें इस साल भी तबाही की आशंका सताने लगी है।
मौसम की तासीर गर्म हो रही है। खेतों में गेहूं की फसल भी लगभग पक कर तैयार हो चुकी है, लेकिन लहलहाती फसल देख किसानों के चेहरे पर उत्साह के बजाए चिता की लकीर दिख रही है। वजह हैं बिजली के जर्जर व लटकते तार। ये तार हवा के हल्के झोंके से आपस में टकराने लगते हैं, जिससे आतिशबाजी होने लगती है। तार टूटने से हर साल बड़े भू-भाग में खड़ी गेहूं व अन्य फसल आग की भेंट चढ़ जाती है। बिजली विभाग जर्जर और ढीले तारों को दुरूस्त करने में भारी लापरवाही बरतता है जिससे किसानों के खून पसीने की कमाई आग की भेट चढ़ जाती है।

Related

news 768870668943759204

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item