धरने का समापन, उठायी ईवीएम की अर्थी

जौनपुर। भारत मुक्ति मोर्चा की जिला इकाई के तत्वावधान में जिला मुख्यालय पर ईवीएम बन्द करने की मांग को लेकर चल रहा तीन दिवसीय धरना सोमवार को समाप्त हो गया। इसके साथ ही सभा स्थल से ईवीएम की अर्थी निकाल कर भ्रमण किया गया।  इस दौरान महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशास को सौपा गया है। सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ईवीएम को हटाकर बैलेट पेपर द्वारा लोक सभा से लेकर स्थानीय निकाय का चुनाव कराया जाय। देश में स्वस्थ्य लोकतंत्र कायम करने हेतु चुनाव को पारदर्शी बनाने के लिए ऐसा किया जाना उचित होगा। विकसित देशों में ईवीएम काआविष्कार किया गया। वहां भी ईवीएम से चुनाव नहीं कराया जा रहा है। बैलेट पेपर से पुरानी मान्य परंपरा को लागू किया जाय। चुनाव आयोग मुख्य विपक्षी सभी दलों ने ज्ञापन दिया है जिसमें व्यापक पैमाने पर धंाधली करने का आरोप लगा लेकिन चुनाव आयोग ने बिना किसी जांच पड़ताल के पक्षपात पूर्ण तरीके से एक राष्ट्रीय दल के हित में खारिज करकंे गैर जिम्मेदाराना कार्य किया है। जो स्वस्थ्य लोकतंत्र परंपराओं के विपरीत है। सभा को जिलाध्यक्ष कमला प्रसाद यादव, पारस नाथ यादव, प्रदीप, राम अजोर, गुलाब चन्द, सुभाष यादव, बाबू राम,उदय भान, राजेश गौतम, महेन्द्र व रामानन्द निषाद ने सम्बोधित किया।

Related

news 2875562790149180056

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item