मैजिक के धक्के से छात्रा की मौत , दो गंभीर
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_132.html
जौनपुर । जिले के मडियाहू थाना क्षेत्र में सोमवार को सुबह परीक्षा देने मोटर साइकिल से जा रहे तीन परीक्षार्थियों की मैजिक से हुई टक्कर में एक छात्रा की मौत हो गयी ,जबकि दो परीक्षार्थी घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ,जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है । घटना के बाद चालक मैजिक लेकर भाग गया । पुलिस के अनुसार जिले के मडियाहू थाना क्षेत्र के परसथ निवासी दो छात्र विनोद गौतम 23 वर्ष ,अमर बहादुर 18 वर्ष व् एक क्षात्रा नीलम 24 वर्ष एक ही मोटर साइकिल पर सवार होकर आज सुबह बी ए व् हाई स्कूल की परीक्षा देने जा रही थे कि बेलवा बाजार में एक मैजिक से जोरदार टक्कर हो जाने से बी ए की छात्रा नीलम की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस कार्यवाही को अंजाम दे रही है।
