नवरात्र की तैयारियों तेज, सजी दुकानें

जौनपुर।  चैत्र नवरात्र को देखते हुए शक्तिपीठ शीतला चौकिया धाम तथा मैहर मन्दिर सहित अन्य शक्ति पीठों में तैयारियाँ तेज हो गई हैं। साफ सफाई करवाकर धाम को चमकाया जा रहा है। सफाई कर्मी पूरे धाम में झाडू मारकर सफाई करते देखे जा रहें हैं। वही माला फूल तथा बिसातखाने के दुकानदार दुकानों की साफ सफाई कर सजाने में जुट गये हैं। माला फूल नारियल चुनरी की सजी दुकानें धाम का आकर्षण और बढ़ा रही हैं।आगामी बुधवार 29मार्च से शुरू हो रहें नवरात्र को देखते हुए माला फूल के दूकानदार प्रकाश माली,शोभनाथ माली नें बताया की गेंदे का फूल बीस रुपये किलो मिल रहा हैं। वहीं गेंदें के फूल का गजरा 10से बीस रुपया पीस तथा अढहुल की माला बीस रुपये प्रति माला बिक रही हैं।गुलाब के फूल की कीमत में भी इजाफा हूआ हैं ।चालीस रुपया प्रति गुलाब की माला बिक रही हैं तथा नारियल पच्चीस रुपया प्रति पीस बेचा जा रहा है।शोभनाथ माली नें बताया की रामदाने का प्रसाद दस से पचास रुपया पैकेट बिक रहा हैं तथा माँ को चढाने वाली चुनरी दस रुपया से लेकर चार सौ रुपये तक की रेंज की है।भक्त अपनी क्षमता अनुसार माँ को चढ़ावा चढाते हैं। जयप्रकाश माली ,शोभनाथ माली,चंदन साहू,काशीनाथ माली,रंजीत पण्डा,संतोष गुप्ता आदि धाम परिसर के दुकानदार नवरात्र की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Related

news 7921258909503376555

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item